🔱 तिलक किसे कहते है तथा किस दिन किस का तिलक लगाये और इस में कौन कौन देवता निवास करते है !!🚩
ज्योतिष के अनुसार यदि तिलक धारण किया जाता है तो सभी पाप नष्ट हो जाते है सनातन धर्म में शैव, शाक्त,वैष्णव और अन्य मतों के अलग-अलग तिलक होते हैं।
ललाट अर्थात माथे पर भस्म या चंदन से तीन रेखाएं बनाई जाती हैं उसे त्रिपुंड कहते हैं। भस्म या चंदन को हाथों की बीच की तीन अंगुलियों से लेकर सावधानीपूर्वक माथे पर तीन तिरछी रेखाओं जैसा आकार दिया जाता है।
शैव संप्रदाय के लोग इसे धारण करते हैं। शिवमहापुराण के अनुसार त्रिपुंड की तीन रेखाओं में से हर एक में नौ-नौ देवता निवास करते हैं।
🔱 त्रिपुंड के देवताओ के नाम इस प्रकार हैं 🔱
〰️〰️〰️〰️〰️
👉 अकार,गार्हपत्य अग्नि,पृथ्वी, धर्म,रजोगुण,ऋग्वेद,क्रियाशक्ति, प्रात:स्वन तथा महादेव- ये त्रिपुंड की पहली रेखा के नौ देवता हैं।
👉 ऊंकार, दक्षिणाग्नि, आकाश, सत्वगुण, यजुर्वेद, मध्यंदिनसवन, इच्छाशक्ति, अंतरात्मा और महेश्वर- ये त्रिपुंड की दूसरी रेखा के नौ देवता हैं।
👉 मकार,आहवनीयअग्नि, परमात्मा,तमोगुण,द्युलोक,ज्ञानशक्ति, सामवेद,तृतीयसवन तथा शिव- ये त्रिपुंड की तीसरी रेखा के नौ देवता हैं।
त्रिपुंड का मंत्र-ॐ त्रिलोकिनाथाय नम:
🔱 तिलक के प्रकार 🔱
तिलक कई प्रकार के होते हैं – मृतिका,भस्म,चंदन,रोली,सिंदूर,गोपी आदि।
सनातन धर्म में शैव,शाक्त,वैष्णव और अन्य मतों के अलग-अलग तिलक होते हैं।
चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है,व्यक्ति संकटों से बचता है,उस पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है,ज्ञानतंतु संयमित व सक्रिय रहते हैं।
▪️चन्दन के प्रकार👉हरि चंदन, गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती और गोकुल चंदन।
🔱 तिलक लगाने के लाभ 🔱
〰️〰️〰️
👉 तिलक करने से व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जाता है दरअसल, तिलक लगाने का मनोवैज्ञानिक असर होता है क्योंकि इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास और आत्मबल में भरपूर इजाफा होता है।
👉 ललाट पर नियमित रूप से तिलक लगाने से मस्तक में तरावट आती है।लोग शांति व सुकून अनुभव करते हैं।यह कई तरह की मानसिक बीमारियों से बचाता है।
👉 दिमाग में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव संतुलित तरीके से होता है,जिससे उदासी दूर होती है और मन में उत्साह जागता है।यह उत्साह लोगों को अच्छे कामों में लगाता है।
👉 इससे सिरदर्द की समस्या में कमी आती है।
👉 हल्दी से युक्त तिलक लगाने से त्वचा शुद्ध होती है।हल्दी में एंटी बैक्ट्रियल तत्व होते हैं जो रोगों से मुक्त करता है।
👉 धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंदन का तिलक लगाने से मनुष्य के पापों का नाश होता है।लोग कई तरह के संकट से बच जाते हैं।ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,तिलक लगाने से ग्रहों की शांति होती है।
👉 माना जाता है कि चंदन का तिलक लगाने वाले का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।
🔱 तिलक लगाने का मन्त्र 🔱
केशवानन्नत गोविन्दबाराह पुरुषोत्तम।
पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकंमे प्रसीदतु।।
कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम् …
श्री राम जी की तिलक धारण करने से व्यक्ति राम जी के समान पराक्रमी बलवान तथा सुन्दर लगने लगता है
एक बार तिलक लगा कर अपनी फोटो लीजिये फिर तिलक या चन्दन लगा कर अपनी फोटो लीजिये अन्तर स्वयं स्पष्ट हो जाएगा